-नियमावली के अनुरूप नहीं चल रही सरकार
बक्सर खबर। बक्सर जिला नियोजित शिक्षक संघ के तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन केशव कुंज मैरिज हॉल चुरामनपुर बक्सर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि संजय कुमार कैमूर एवं विशिष्ट अतिथि सत्येंद्र कुमार उर्फ सोना के पापा थे। बैठक की शुरुआत द्वीप प्रज्वलित कर कई गई। कार्यक्रम में बिहार के कई जिलों के नियोजित शिक्षकों ने हिस्सा लिया। जिसमें नियोजित शिक्षकों ने अपनी समस्याओं को लेकर अब राज्य स्तर पर आंदोलन करने का मूड बना लिया है।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण का केंद्र सत्येंद्र कुमार उर्फ सोना के पापा रहे, जिन्होंने अपने गायन से नियोजित शिक्षकों के सभी समस्याओं को गाकर मंत्रमुग्ध कर दिया । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संजय उपाध्याय एवं मंच संचालन का कार्य पूर्णानंद मिश्रा ने किया। ज्ञात हो कि जिले में लगभग अभी भी एक हजार से अधिक नियोजित शिक्षक हैं। जिन्होंने विशिष्ट शिक्षक की परीक्षा नहीं दी है। वे अपने मूल कैडर में हैं। इनका कहना है। हमारी नियमावली में जो बातें लिखी हैं। सरकार उसका अनुपालन करे। इसमें मुन्ना पांडे, दिनेश शर्मा रोहतास, हाफिज आलम ,विकास कुमार, परमहंस प्रसाद,

मोहम्मद इदरीश, गोपालगंज ,नवल किशोर पटना के अलावे बक्सर जिले के सभी प्रखंडों के नियोजित शिक्षकों ने भाग लिया जिसमें शिवजी दुबे, नवनीत कुमार, नरोत्तम द्विवेदी, अखिलेश चतुर्वेदी, उपेंद्र पाठक, संजय सिंह, सुदर्शन मिश्रा ,विवेक उपाध्याय, गणेश ठाकुर ,महेंद्र कुमार, अवनीश कुमार पांडे, जलालुद्दीन, अनीता यादव ,प्रीति कुमारी ,रमा कुमारी गिरीश पांडे, रीता त्रिवेदी, नारद मुनि राम, संतोष सिंह, श्रीमन्नारायण पासवान, शारदा रंजन, मुकेश राय, प्रशांत कुमार, कमलेश्वर चौबे, परशुराम सिंह, अजीत कुमार सिंह, रीना सिंह इत्यादि सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।































































































