बिहार के विभिन्न जिलों में चमकेगा बक्सर का प्रशासनिक सिक्का

0
16

उदय प्रताप सिंह कोईलवर तो अंकु गुप्ता बनीं डुमरा की नई सीओ, हेमेन्द्र कुमार को रोहतास में मिली भू-अर्जन की कमान                                                                    बक्सर खबर। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की हालिया तबादला अधिसूचना में बक्सर जिले के मूल निवासी अधिकारियों को बिहार के विभिन्न जिलों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। प्रशासनिक फेरबदल के तहत छह अधिकारियों को महत्वपूर्ण पदों पर तैनात किया गया है। भोजपुर जिले के कोईलवर अंचल का नया अंचल अधिकारी बक्सर निवासी उदय प्रताप सिंह को बनाया गया है। वे पहले पूर्वी चंपारण के अरेराज में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। जिले के नवीन कुमार को सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर का अंचल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे बेगूसराय के साम्हो अकहा कुड़हा में सीओ के पद पर तैनात थे। बक्सर की अंकु गुप्ता को सीतामढ़ी जिले के डुमरा अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है। वे पूर्व में शेखपुरा के अरियरी अंचल में अपनी सेवाएं दे रही थीं।

बक्सर निवासी नारायण राय को औरंगाबाद जिले के बारूण अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले वे कैमूर के कुदरा में राजस्व अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसी तरह हरीहर नाथ पाठक को गया जिले के बाराचट्टी अंचल का अंचल अधिकारी बनाया गया है। वे पूर्व में औरंगाबाद के ओबरा अंचल में सीओ थे। वहीं, बक्सर निवासी हेमेन्द्र कुमार को रोहतास का अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे सिवान जिले के जीरादेई अंचल में अंचल अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। राज्य सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को बिना किसी पारगमन अवधि का लाभ दिए तत्काल नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here