‌‌‌ शिक्षक के पुत्र प्रतीक कुमार बने सहायक कर आयुक्त

0
210

-बक्सर में की पढ़ाई, दूसरे प्रयास में मिली सफलता
बक्सर खबर। शहर से सटे नया बाजार अकरौड़ा के रहने वाले प्रतीक कुमार 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा उत्तीर्ण कर सहायक कर आयुक्त बने हैं। उनकी सफलता पर परिजन और मित्र काफी प्रसन्न हैं। प्रतीक के पिता रमेश चन्द्र राम शिक्षक हैं। वे फिलहाल इटाढ़ी के इंदौर मध्य विद्यालय में प्रधानाध्यापक हैं। मां शैल कुमारी देवी अब नहीं हैं। लेकिन, उनकी प्रेरणा से अब उनका पुत्र अधिकारी बन गया है।

प्रतीक बताते हैं मैंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत मैरी हाई स्कूल बक्सर से पूरी की। 12 वीं तक की पढ़ाई एमवी कॉलेज बक्सर से। इसके उपरांत आगे की शिक्षा पूरी करने इलाहाबाद चला गया। यह मेरा दूसरा प्रयास था। जिसमें सफल होकर मैं सहायक कर आयुक्त के पद पर चयनित हुआ हूं। मेरा अनुभव यही कहता है, अगर आप लगन से नियमित पढ़ाई करते हैं तो सफलता मिलना तय है। इसके लिए आपको बहुत महंगे संसाधनों की जरूरत नहीं। सिर्फ और सिर्फ कड़ी मेहनत की सफलता का बेहतर माध्यम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here