‌‌‌किसान के पुत्र  राघवजी ठाकुर बने पंचायती राज पदाधिकारी

0
120
– पहले प्रयास में मिली सफलता, गंगौली के हैं निवासी
बक्सर खबर। बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में जिले के कई होनहार युवक सफल हुए हैं। उनमें से एक हैं राघव जी ठाकुर। आप जिले के गंगौली निवासी किसान शिवजी ठाकुर के पुत्र हैं। इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से ही पूरी की। इंटर की पढ़ाई पटना से और फिर बीटेक करने पूने चले गए। मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के साथ सिविल सेवा की योजना बनी। तैयारी के लिए दिल्ली का रुख किया।
कहते हैं समंदर में उतरने वाले अपने लिए एक सुरक्षित पड़ाव की तलाश करता है। उन्होंने 70 वीं बीपीएससी की परीक्षा दी। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिली और बीपीआरओ अर्थात प्रखंड पंचायत पदाधिकारी का पद मिला। यह जानकारी हमारे साथ रेलवे में बतौर अधिकारी तैनात उनके बहनोई सर्वेश राय ने साक्षा की है। उनकी सफलता पर पूरा परिवार खुशी मना रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here