पिस्टल के साथ युवक समेत चार गिरफ्तार 

0
0

हथियार की खरीद-बिक्री से पहले पुलिस का छापा                                                          बक्सर खबर। औद्योगिक थाना पुलिस ने हथियार की खरीद-बिक्री की तैयारी कर रहे एक युवक और तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के अनुसार चुरामनपुर के पास फोरलेन से कुछ दूरी उत्तर एक पेड़ के नीचे सभी आरोपित जमा हुए थे। सूचना मिली थी कि वहां हथियार की खरीद-बिक्री होने वाली है।

गुप्त सूचना के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने छापेमारी की। मौके से तीन नाबालिग लड़कों के साथ अहिरौली निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अजीत यादव ने ही नाबालिगों को बेचने के लिए पिस्टल उपलब्ध कराया था। तलाशी के दौरान एक देसी पिस्टल और एक जिंदा गोली बरामद की गई। प्रभारी थानाध्यक्ष मधुबाला भारती ने बताया कि सभी आरोपितों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। कोर्ट के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here