खड़े डंपर से टकराई बाइक, भोजपुर के युवक की मौत, दो घायल

0
89

एक ही बाइक पर सवार होकर आरा जा रहे थे तीन युवक, एक गंभीर रूप से रेफर                                                      बक्सर खबर। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के कुआंवन गांव के समीप गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घटना एनएच-922 पर हुई, जहां सड़क किनारे खड़े डंपर से बाइक जा टकराई।मृतक की पहचान भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव निवासी 18 वर्षीय सागर कुमार राम के रूप में हुई है। वह बीरेंद्र राम का पुत्र था। हादसे में हुलास टोला निवासी अमर कुमार यादव और बनाही निवासी मोहित कुमार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आरा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान कुआंवन गांव के पास बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सागर कुमार राम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्रह्मपुर पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अमर कुमार यादव की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मोहित कुमार को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही ब्रह्मपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here