‌‌‌ लापता : तेतरी देवी की तलाश कर रहे हैं परिजन

0
63

– सोमवार को धोबी घाट से बंगला घाट के लिए निकली थी घर से
बक्सर खबर। तेतरी देवी जिनकी उम्र लगभग 65 वर्ष है। यह महिला सोमवार को दिन के दस बजे से लापता हैं। इनके पुत्र राजू केशरी ने बताया कि हम लोग शहर के बंगला घाट के निवासी हैं। पूरान घर कमजोर हो गया है। इस वजह से शहर के धोबी घाट में किराए पर रहते हैं। सोमवार को दिन के दस बजे माता जी घर से एक छोटा झोला लेकर निकली। उन्होंने कहा पुराने घर जा रही हूं। शाम को वापस आउंगी।

लेकिन, वह घर नहीं लौटी। आज दोपहर के वक्त मैंने पुराने घर पर लोगों से संपर्क किया। पता चला वह घर पहुंची हीं नहीं। उन्होंने आसमानी रंग की साड़ी पहन रखी है। हम लोग उनकी तलाश कर रहे हैं। अगर किसी को दिखाई दें तो कृपया 8862813216 पर सूचना दें। मेरे बड़े भाई लोग बंगला घाट के घर में रहते हैं। वे लोग भी अपने स्तर से उनकी तलाश कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here