– परिजनों ने कहा अवसाद में थी बेटी, किसी पर नहीं लगाया आरोप
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म थाना के अरियांव गांव में युवती की लाश मिली है। मंगलवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरा अंदर से बंद था। बदबू आ रही थी, दरवाजा जबरन खोला गया तो अर्द्धनग्न स्थिति में उसकी लाश मिली। जिसे देखकर पुलिस ने अनुमान लगाया इसकी मौत तीन-चार पहले हुई होगी। जिस घर में युवती की मौत हुई है। वह उसका पैतृक निवास है। पिता गौरीशंकर राम भोपाल में रहते थे। वे सेवानिवृत बैंक प्रबंधक हैं। युवती का नाम अनुषा बताया जा रहा है। जिसकी उम्र लगभग 30 वर्ष है।
जब उसकी मां शांति देवी घर पहुंची तो पुलिस को उन्होंने बताया यह घर में अकेली थी। यह चार संतानों में तीसरे नंबर पर थी। उसकी शादी नहीं हुई थी। वह भोपाल में ही किसी निजी कंपनी में काम करती थी। कुछ माह पहले नौकरी छोड़ मेरे साथ गांव रहने आ गई। 14 अप्रैल को मुझे बेटे बहु के पास मुंबई जाना था। लेकिन, यह वहां जाने को तैयार नहीं हुई। कहा यहीं अकेले रहेगी। 16-17 अप्रैल तक उससे फोन पर बात हुई थी। इसके बाद से वह अपना फोन नहीं उठा रही थी। घटना की सूचना मिलने के उपरांत डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार भी मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर से एक चाकू और खून सना गमछा भी मिला। लेकिन, कमरा अंदर से बंद था।
इस वजह से पुलिस के पास बहुत कुछ सोचने का अवसर नहीं था। घर में चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा भी लगा है। लेकिन, जांच में पता चला उसकी मशीन को ही बंद कर दिया गया था। पुलिस के पूछने पर परिजनों ने किसी तरह की आशंका से इनकार किया। एसडीपीओ के अनुसार फिलहाल मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया था। जांच चल रही है, जो रिपोर्ट सामने आएगी। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई होगी। ग्रामीणों ने बताया इस घर के दूसरे हिस्से में गौरीशंकर राम के पट्टीदार भी रहते हैं। पुलिस ने उनसे से इस बारे में जानने का प्रयास किया। लेकिन, उन लोगों ने कहा, हमें इसकी कोई जानकारी नहीं थी।





























































































