-महिला के खाते से निकाल लिए थे लगभग 50 हजार
बक्सर खबर। राजपुर पुलिस ने फर्जी निकासी के आरोप में सीएसपी संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी मनु पाल पिता विन्ध्याचल पाल ग्राम कटरियां का निवासी है। निवास कुमार थानाध्यक्ष राजपुर ने इस संबंध में पूछने पर कहा, आरोपी को शुक्रवार के दिन जेल भेजा गया था। उसके विरूद्ध गायत्री देवी ग्राम हुड़रही ने दिसंबर 25 में शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था मैं कुछ जरुरी काम पड़ने पर कटरियां के सीएसपी पर रुपये निकालने गई थी।
उसके बाद मेरे खाते से लगभग 50 हजार रुपये किसी ने निकाल लिए। पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला निकासी कटरियां के सीएसपी से हुई है। मुकदमा दर्ज होने के उपरांत बैंक की मदद से यह पता चला कि निकास हुई राशि कब और किसने निकाली। जांच की प्रक्रिया पुख्ता होने के उपरांत आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। हालांकि यह बहुत चौंकाने वाले घटना नहीं है। बदलते परिवेश में घर बैठे साइबर ठग लोगों को चूना लगा रहे हैं। बावजूद इसके कुछ लोगों की तत्परता से ऐसे कुछ ठग धरे भी जाते हैं। अगर किसी के साथ ऐसे ठगी हो तो आप सीधे साइबर थाने में संपर्क करें।
































































































