‌‌‌ युवती की हत्या मामले में तीन नामजद, एक गिरफ्तार

0
2591

– पड़ोस के लोगों पर ही मां ने लगाया आरोप, कारतूस बरामद
बक्सर खबर। कृष्णाब्रह्म के अरियांव में हुई श्वेता कुमारी (18 वर्ष) की हत्या मामले में तीन के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। युवती की मां रीमा देवी पति राजेश उपाध्याय ने आरोप लगाया है कि मेरे की गांव के प्रवीण उर्फ धनु उपाध्याय पिता परमहंस उपाध्याय ने इस वारदात को मेरे सामने अंजाम दिया। दोपहर के वक्त हमारे दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। बेटी श्वेता दरवाजा खोलने पहुंची। तभी पिस्तौल लिए धनु ने उसके ऊपर गोली चला दी।

मैं अपनी दूसरी बेटी के साथ भागते मौके पर आई तो देखा धनु और परमहंस भाग रहे थे। धनु के हाथ में पिस्तौल थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के पिता परमहंस उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। उनके दो पुत्र प्रवीण उर्फ धनु और प्रकाश उर्फ सोनू भी प्राथमिकी के नामजद आरोपी हैं। लेकिन, वे फरार हैं। पूछने पर कृष्णाब्रह्म के थानाध्यक्ष ने गुरुवार को बताया मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया था।

जब मुख्य आरोपी के घर पुलिस तलाशी लेने गई तो वहां से भी नौ जिंदा कारतूस व एक खोखा मिला। दोनों जगह से बरामद कारतूस के खोखे एक ही हथियार के प्रतीत हो रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मां ने पूछताछ में बताया आपसी विवाद के कारण कुछ समय पूर्व परमहंस का दूसरा पुत्र प्रकाश घर पर धमकी देने आया था। तुम लोगों को हम बर्बाद कर देंगे। बुधवार को जब घटना सामने आई तो जांच के लिए पुलिस कप्तान शुभम आर्य, डुमरांव के एसडीपीओ पोलस्त कुमार भी मौके पर पहुंचे थे। उन लोगों ने परिवार वालों से स्वयं पूछताछ की। पुलिस हत्या के कारणों की जांच भी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here