कक्षा 10वीं सीबीएसई परीक्षा में कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल कर बढ़ाया मान बक्सर खबर। डुमरांव स्थित संत जॉन सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कक्षा 10वीं की केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय का परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया। विद्यालय की छात्रा लवली गुप्ता ने 94.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं रोहित कुमार राय 92.8 प्रतिशत, अमृतांशु राज 92 प्रतिशत, सलोनी कुमारी 91.8 प्रतिशत, सोनाली राज 90.4 प्रतिशत, स्वर्णिका कुमारी 90.2 प्रतिशत एवं अभय पाठक 90 प्रतिशत ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
अन्य सफल विद्यार्थियों में नवीन कुमार पाठक 89.4 प्रतिशत, अमित रॉय 86.6 प्रतिशत एवं अमन कुमार 86.6 प्रतिशत शामिल हैं, जिन्होंने सराहनीय अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ. रमेश सिंह एवं सह-निदेशक शुभम सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय हर वर्ष उत्कृष्ट परिणाम देता रहा है और आगे भी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।




























































































