- न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में मेधावी छात्रों का भव्य वार्षिक सम्मान समारोह: 2026
बक्सर खबर। न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में गुरुवार को वार्षिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडीएम, बक्सर ‘अरुण कुमार सिंह’ जी का स्वागत विद्यालय के निदेशक सच्चिदानन्द सिंह, मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह, सचिव अनीता सिंह, प्राचार्य राजीव सिंह, एवं शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा किया गया। तत्पश्चात दीप प्रज्वलित पर गणेश स्तुति का गायन स्कूल की शिक्षिका शिवानी सिंह द्वारा किया गया। हर कक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बक्सर के एडीएम ‘अरुण कुमार सिंह’ जी द्वारा ट्रॉफी, मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। - अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि निरंतर पढ़ाई, समय का सही प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही सफलता की कुंजी है। इस शानदार सफलता पर विद्यालय परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहा। सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि को छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम बताया। छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला।

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते एडीएम - कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन के सच्चिदानंद जी ने कहा कि हर वर्ष विद्यालय द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता है। यह केवल विद्यार्थियों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का क्षण होता है। शिक्षकों के मार्गदर्शन, समर्पण और विद्यार्थियों की मेहनत का ही परिणाम है कि बच्चों में प्रतिभा का निखार होता है। वही विद्यालय के प्राचार्य राजीव सिंह जी ने कहा कि इस तरह के सम्मान का उद्देश्य बच्चों को प्रोत्साहित कर उन्हें और बेहतर करने के लिए अभिप्रेरित करना है।

न्यू दिल्ली पब्लिक स्कूल में छात्रों को सम्मानित करते एडीएम - उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र – छात्राओं में नर्सरी – अंश यादव, नित्या पांडे, अंशु कुमार LKG – रियांश, प्रिंस अल्बर्ट, अर्पिता कुमारी, आयुषी कुमारी UKG आद्या सिंह, आदर्श कुमार, मयंक प्रताप सिंह, श्रीधा मिश्रा कक्षा-1 शिवांश ओझा, निधि कुमारी, शिवांश कुमार कक्षा-2- ज्ञांश कुमार, साक्षी कुमारी, रुद्र प्रताप सिंह कक्षा-3 आर्यन सिंह,ज्योत्सना कुमारी, प्रियांशु चौधरी, कक्षा-4- पल्लवी कुमारी, आर्यन कुमार, शौर्य ठाकुर कक्षा-5- अंश गुप्ता, रोहित कुमार, नैंसी पांडे, कक्षा-6 – सृष्टि, वैभव वत्सल, श्रेया कुमारी कक्षा-7 – सिया कुमारी, तपस्या कश्यप, आयुष मिश्रा कक्षा-8 – सलोनी कुमारी, सक्षम सिंह, प्रियांशी शाक्या आदि ।





























































































