शराब से लदी कार छोड़ तस्कर फरार

0
374

यूपी से आ रही टूर ईको कार से 134 लीटर विदेशी शराब बरामद, वाहन मालिक की तलाश तेज                      बक्सर खबर। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी। बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह सेतु पर सघन जांच अभियान के दौरान एक तस्कर शराब से भरी कार छोड़कर फरार हो गया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में चेक पोस्ट पर वाहन जांच की जा रही थी। इसी दौरान उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही एक संदिग्ध मारुति सुजुकी टूर ईको कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर- बीआर -01सीएल-4239 के चालक जांच देखकर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

चेक पोस्ट से कुछ दूरी पर लावारिस हालत में खड़ी कार की तलाशी लेने पर उसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की कुल मात्रा 134.400 लीटर आंकी गई है। बरामद शराब में रॉयल स्टैग व्हिस्की 750 मिली की 130 बोतल 97.500 लीटर, मैजिक मोमेंट 750 मिली की 22 बोतल 16.500 लीटर, ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की 750 मिली की 8 बोतल 6 लीटर तथा आफ्टर डार्क व्हिस्की 180 मिली के 80 पीस 14.400 लीटर शामिल हैं। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि उत्पाद अधिनियम के तहत वाहन एवं शराब को जब्त कर लिया गया है। फरार तस्कर एवं वाहन मालिक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here