आपसी विवाद में पति ने गला दबा कर दी सोनी की हत्या

0
4393

– भाई ने पुलिस से की शिकायत, आरोपी फरार
बक्सर खबर। पति और पत्नी के मध्य तकरार हुई और विवाद इतना बढ़ा की जितेन्द्र ने उसकी हत्या कर दी। यह आरोप मृतक सोनी देवी के भाई ने लगाया है। हालांकि पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है। पति-पत्नी के मध्य मारपीट हुई है। घटना नावानगर थाना के मनहथा गांव की है। मंगलवार की रात किसी बात को लेकर उन दोनों के मध्य विवाद हुआ। घायल पत्नी को उपचार के लिए पति अस्पताल लेकर गया। लेकिन, जब वहां चिकित्सकों ने उसे मृत बताया तो वह घर लौट आया। इस बीच कुछ लोगों ने उसके मायके वालों को खबर कर दी।

पति सोनी का अंतिम संस्कार करने की योजना बना रहा था। तभी पुलिस मौके पर आ धमकी। जिसे देखकर वह मौके से फरार हो गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने सोनी देवी (32वर्ष) की लाश उसके भाई को सौंप दी। थानाध्यक्ष नावानगर ने पूछने पर बताया सोनी के भाई ने अपने बहनोई पर हत्या का आरोप लगाया है। वे लोग रोहतास जिले के सूर्यपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। लेकिन, वह फरार हो गया है।हालांकि ऐसे मामलों में पूरा सच पर्दे में रहता है। जब तक पुलिस की जांच पूरी नहीं होती। सच्चाई खुलकर मसाने नहीं आती।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here