सम्राट बिंदुसार महान की जयंती पर भव्य आयोजन

0
80

बुद्ध मार्ग पर पूर्व सैनिकों ने किया ऐतिहासिक क्षणों का स्मरण                                                                     बक्सर खबर। सम्राट चंद्रगुप्त क्लब शाखा धम्म विजय महोत्सव समिति की ओर से विराट नगर, बुद्ध मार्ग पर बुधवार को सम्राट बिंदुसार महान की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ऋतुराज मौर्य ने की। मुख्य अतिथि आईईएसएम के चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पांडेय तथा दिल्ली से आए जनरल सेक्रेटरी लेफ्टिनेंट कामेश्वर पांडेय रहे। दोनों अतिथियों ने सम्राट बिंदुसार महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उपस्थित पूर्व सैनिकों व अतिथियों को अंगवस्त्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। डॉ. पांडेय और लेफ्टिनेंट पांडेय ने सम्राट चंद्रगुप्त, बिंदुसार और अशोक महान की महिमा व पराक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

अध्यक्ष ऋतुराज मौर्य ने कहा कि सम्राट बिंदुसार को इतिहास में “एक महान पिता का पुत्र और एक महान पुत्र का पिता” कहा जाता है। उन्होंने अपने पिता सम्राट चंद्रगुप्त से मिली विरासत को आगे बढ़ाते हुए पुत्र सम्राट अशोक को अवंती का राज्यपाल नियुक्त किया था। वहीं आईईएसएम के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने कहा कि जिस तरह चंद्रगुप्त मौर्य ने अखंड भारत की स्थापना की थी, उसी तरह आज युवाओं को जाति-धर्म से ऊपर उठकर भारतीयता का परिचय देना होगा। इस मौके पर सैकड़ों पूर्व सैनिकों ने एकता का परिचय दिया और “सम्राट चंद्रगुप्त महान की जय, सम्राट बिंदुसार महान की जय, सम्राट अशोक महान की जय, भारत माता की जय, वंदे मातरम” के नारे लगाए । कार्यक्रम में कैप्टन बीएन पांडेय, लेफ्टिनेंट आरबी सिंह, कैप्टन श्रीनिवास सिंह, कैप्टन संजय पाठक, सूबेदार मेजर आरबी सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here