पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर युवा मोर्चा ने अर्पित की श्रद्धांजलि

0
57

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों को आत्मसात करने का लिया संकल्प                                            बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने गुरुवार को भारतीय राजनेता, एकात्म मानववाद विचारधारा के प्रस्तावक और राजनीतिक दल भारतीय जनसंघ के नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मेन रोड स्थित एक निजी आवास में मनाई। इस अवसर पर उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया और उनके प्रेरणादायी विचारों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश पांडेय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने और अंत्योदय की बात कही।

उनका एकात्म मानववाद भारतीय राजनीति और समाज जीवन के लिए आज भी मार्गदर्शक है। हम सब उनके बताए आदर्शों को आगे बढ़ाने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष पूर्वी युवा मोर्चा अनुप वर्मा ने की। मौके पर जिला उपाध्यक्ष रूपेश दूबे, वाणिज्य प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष दिलीप वर्मा, नगर महामंत्री भाजपा राजीव, अक्षय ओझा, सूर्यभान सिंह, नगर उपाध्यक्ष जगरनाथ केशरी, राज कौशिक वर्मा, शशांक वर्मा, श्याम जी वर्मा, नगर मंत्री डिंपल वर्मा, नीरज चौरसिया, मंटू खेतान, मनोज अग्रवाल, सोनू गुप्ता समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here