संघ शताब्दी वर्ष पर आयोजन, समाज एकता और राष्ट्र-निष्ठा का दिया संदेश बक्सर खबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर नगर द्वारा विजयादशमी उत्सव, बस्ती एकत्रीकरण और शस्त्र पूजा का आयोजन कोइरपुरवा बस्ती में बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। इस मौके पर जिला शारीरिक प्रमुख अविनाश कुमार ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए कहा कि संघ के 100 वर्ष केवल समय का पड़ाव नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्जागरण और समाज संगठन की अनवरत साधना का प्रतीक हैं। यह शताब्दी हमारी सांस्कृतिक चेतना, संगठन शक्ति और आत्मबल का साक्षात दर्पण है।
अपने संबोधन में उन्होंने संघ के पंच-परिवर्तन पर प्रकाश डालते हुए समाज को एकता, सौहार्द, आत्मनिर्भरता, संस्कार और राष्ट्र-निष्ठा के पथ पर चलने का आह्वान किया। संघ की 100 साल की उपलब्धियों को विस्तार पूर्वक बताया। कार्यक्रम में विजयादशमी और शस्त्र पूजा को केवल परंपरा नहीं, बल्कि राष्ट्र और धर्म रक्षा का प्रतीक बताया गया। वक्ताओं ने इसे अखंड भारत के संकल्प का पर्व बताया। इस अवसर पर बद्री चौधरी, ज्वाला सैनी, विवेक चौधरी, भोला जी केशरी, दिनेश उपाध्याय, अनिल श्रीवास्तव, मीना सिंह, गौरव कुमार, सुमन श्रीवास्तव, मोहन वर्मा समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और मातृ शक्ति मौजूद रहे।