छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष, सामाजिक न्याय की लड़ाई में रहे हमेशा आगे बक्सर खबर। जिले से जुड़ी एक बेहद दुखद खबर ने बुधवार को सभी को मर्माहत कर दिया। छात्र राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष और सामाजिक जीवन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा इंजीनियर मोहित कुमार यादव की झारखंड के धनबाद में करंट लगने से मौत हो गई। मोहित यादव धनबाद की एक निजी कंपनी में इलेक्ट्रिक इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। घटना की खबर जैसे ही बक्सर पहुंची, पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। मोहित यादव, राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता लाल बाबू यादव के भतीजे थे। छात्र जीवन से ही वे संघर्षशील और सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद करने वालों में गिने जाते थे।
इसी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें छात्र राजद का जिलाध्यक्ष बनाया था।सूत्रों ने बताया धनबाद में रेलवे ट्रेक का काम चल रहा है। मोहित एक और एक और इंजीनियर वहां निरीक्षण के लिए सुबह नौ बजे के लगभग पहुंचे। दोनों को बिजली का करंट लग गया। मोहित तो अब नहीं रहे, उनके दूसरे साथी का उपचार अस्पताल में चल रहा है।मोहित ने पूर्व में महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय से छात्र संघ का चुनाव भी लड़ा था। पढ़ाई में भी वे होनहार छात्र रहे और इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद धनबाद में नौकरी कर रहे थे।
राजद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने कहा कि “मोहित का असमय निधन पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके संघर्ष और विचार हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।” राजद के जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह सहित जिले के कई राजनीतिक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की। बड़ी संख्या में लोग नई बाजार स्थित उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। छात्र जीवन में उनके साथी रहे दीपक यादव प्रदेश महासचिव युवा राजद ने गहरा दुख प्रकट करते हुए बताया गुरुवार को उनका शव यहां नयाबाजार स्थित आवास पर धनबाद से पहुंचेगा।