सब्जी उत्पादन की नई तकनीक सीखेंगे किसान

0
61

आत्मा के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 किसानों का जत्था वाराणसी रवाना                                                      बक्सर खबर। जिले के किसान अब सब्जी उत्पादन की आधुनिक तकनीक से रूबरू होंगे। इसके लिए आत्मा की ओर से बुधवार को 20 किसानों का जत्था वाराणसी रवाना किया गया। किसान वहां भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान से पॉली हाउस और उन्नत तकनीकों पर प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। बाजार समिति रोड स्थित संयुक्त कृषि भवन परिसर से जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा, धर्मेन्द्र कुमार और उप परियोजना निदेशक आत्मा, रणधीर कुमार ने किसानों के जत्थे को रवाना किया।

मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण का लाभ तभी है जब किसान अपने खेतों में सीखी हुई तकनीक को अपनाएं और अपने आसपास के अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित करें। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जत्थे के साथ जितेन्द्र सिंह मौर्य और योगेश कुमार मिश्रा को टीम लीडर बनाया गया है। कार्यक्रम में सहायक तकनीकी प्रबंधक विवेकानंद उपाध्याय, आशीष प्रकाश, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रफुल्ल कुमार, प्रगतिशील किसान चन्दन कुमार सिंह, मदन गोप, महेंद्र तिवारी समेत कई कृषक मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here