आठ साल बाद हथकड़ी में आरोपी शिक्षक

0
2581

फर्जी कागजात के सहारे कन्या मध्य विद्यालय ब्रह्मपुर में कर रहा था नौकरी                                                   बक्सर खबर। शिक्षा विभाग में नौकरी का फर्जी खेल खेलने वाला आरोपी आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। ब्रह्मपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के पास से आरोपी हरेकृष्ण यादव को दबोच लिया। वह पिछले आठ साल से फरार चल रहा था। ब्रह्मपुर के तत्कालीन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रघुनाथ प्रसाद ने 2017 में ब्रह्मपुर थाने में कांड संख्या 83/2017 दर्ज कराया था।

आरोप था कि हरेकृष्ण यादव, निवासी तवक्कल राय का डेरा गांव, थाना तिलक राय का हाता फर्जी कागजात के सहारे शिक्षक बन गया था और ब्रह्मपुर के कन्या मध्य विद्यालय में नौकरी कर रहा था। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने बताया कि गुप्त सूचना पर कलेक्ट्रेट के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही शिक्षा विभाग में पूरे दिन चर्चा गर्म रही। लोग कहने लगे कि “यह तो सिर्फ एक मामला है, अभी कई और फर्जीवाड़े सामने आना बाकी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here