‌‌‌मुख्यमंत्री नीतीश के दौरे का शिड्यूल जारी, हाई लेवल बैठक

0
1677

-राजपुर में करेंगे जीविका दीदीयों और बिजली उपभोक्ताओं से बात
– तीसरा कार्यक्रम होगा एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ संवाद
बक्सर खबर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छह को बक्सर आ रहे हैं। प्रशासन के पास सिर्फ दो दिन का समय है। तैयारी भी करनी है और योजनाओं की रूपरेखा भी बनानी है। जिसका मुख्यमंत्री के हाथों शिलान्यास व उद्घाटन कराया जा सके। लेकिन, इस यात्रा के तीन मुख्य लक्ष्य कुछ और हैं। जैसे जीविका दीदीयों से मुख्यमंत्री का संवाद। क्योंकि अब जीविका दीदियों को स्व रोजगार के लिए लाखों रुपये मिलने हैं। इसके अलावे मुख्यमंत्री ने सभी बिजली उपभोक्ताओं के लिए 125 यूनिट फ्री कर दिया है। इसका फीडबैक लेने के लिए वे उपभोक्ताओं से सीधे बात करेंगे।इसका समय लगभग दस बजे का रखा जाएगा।

इन सबके अलावा कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श भी करेंगे। इन कार्यक्रमों का स्थल होगा राजपुर के मिडिल स्कूल का खेल मैदान व एनडीए बैठक पूर्व मुखिया सत्येन्द्र नारायण सिंह के फ्लावर मिल पर होगी। इन दोनों स्थलों का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी विद्यानंद सिंह, एसपी शुभम आर्य व सभी मातहत अधिकारी राजपुर पहुंचे थे। पूर्व मंत्री व राजपुर के विधायक रहे संतोष निराला इस मौके पर डटे नजर आए। क्योंकि यह कार्यक्रम ही उनके विशेष प्रयास से राजपुर में हो रहा है। क्योंकि यह उनका विधानसभा क्षेत्र है। प्रशासन भी इस बात को समझता है। इसलिए उनके विमर्श के अनुरूप ही कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जा रही है।

कार्यकर्ता सम्मेलन के लिए निर्धारित स्थल सत्येन्द्र सिंह के फ्लावर मिल का जायजा लेते अधिकारी व अन्य

इस मौके पर पूर्व मंत्री निराला के साथ भाजपा नेता सत्येन्द्र कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष अशोक सिंह, मनोज त्रिगुन, राजपुर प्रखंड अध्यक्ष फूटू चंद कुशवाहा, इटाढ़ी प्रखंड अध्यक्ष विजय कुशवाहा, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष राजपुर दीनदयाल सिंह, जदयू के महासचिव विमलेन्द्र कुमार बबलू, टूना राम, देवड़िया पैक्स अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राजेश कुशवाहा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह,अमित कुमार के अलावा अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं पूरा प्रशासनिक अमला भी मुस्तैद रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here