छत पर काम कर रहे राजमिस्त्री पर टूटा हाईटेंशन तार

0
2044

——60% से ज्यादा जला शरीर, बेहतर इलाज के लिए रेफर                                                                       बक्सर खबर। वीर कुंवर सिंह कॉलोनी में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का राजपुर पंचायत निवासी 35 वर्षीय राजमिस्त्री मनोज बिन छत पर काम कर रहे थे। तभी दोपहर करीब 12 बजे अचानक ऊपर से गुजर रहा हाईटेंशन तार टूटकर सीधे उन पर गिर गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने सूखी लकड़ी की मदद से मनोज को करंट से अलग किया। तुरंत उन्हें सदर अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि मनोज के शरीर का 60% से अधिक हिस्सा जल चुका है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।

घायल राजमिस्त्री के साथ काम कर रहे मजदूरों ने कहा कि मनोज अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य हैं। इसलिए सरकार और बिजली विभाग को इलाज और परिवार के भरण-पोषण की पूरी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही हाईटेंशन तारों को सुरक्षित ढंग से स्थानांतरित नहीं किया गया और बिजली विभाग ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here