बक्सर व शाहाबाद में संगठन को मिलेगी नई दिशा और ऊर्जा: राजकुमार चौबे बक्सर खबर। विश्वामित्र सेना की ओर से सोमवार को अहिरौली के समीप एनएच 922 स्थित कार्यालय उद्घाटन एवं कार्यकारिणी विस्तार समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम के बाद जिले की नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। पदाधिकारियों की सूची जारी होते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखा।
समारोह में संगठन के कई पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। इनमें मोहित दूबे को प्रदेश प्रवक्ता, कृष्णा शर्मा शाहाबाद संयोजक, बलराम मिश्रा को जिलाध्यक्ष सह शाहाबाद अध्यक्ष, विरजू प्रसाद जिला संयोजक सह जिला प्रवक्ता, अभिषेक पाठक जिला कोषाध्यक्ष, चितरंजन पटेल जिला महासचिव, दीपक तिवारी जिला उपाध्यक्ष, तरजनीश मिश्रा जिला उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता, अर्जुन तिवारी जिला सचिव सह प्रवक्ता, सुमित कुमार, अभिषेक पाण्डेय, मनीष मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष, राजेश्वर पाठक जिला महासचिव, राजेश यादव, वासुकी उपाध्याय, दीपक तिवारी, परमेश्वर नाथ पाठक, ज्योति प्रकाश पाण्डेय को जिला सचिव, सचिन कश्यप सोशल मीडिया प्रभारी, कपिलमुनि पाण्डेय जिला सचिव, गोवर्धन चौबे कार्यालय प्रभारी, तुलसी निषाद, कन्हैया कुंवर जिला संयुक्त सचिव, धीरण सिंह जिलाध्यक्ष ,शिक्षा प्रकोष्ठ और वृन्दावन निषाद, गुनगुन चौबे को जिला कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया।

इस मौके पर राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह कार्यकारिणी संगठन की रीढ़ बनेगी और बक्सर सहित समूचे शाहाबाद क्षेत्र में संगठन को नई दिशा व शक्ति प्रदान करेगी।