46 लाख की ठगी कांड का खुलासा, पटना से आरोपी गिरफ्तार

0
1744

—–संजय कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी                                                                          बक्सर खबर। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लाखों की ठगी के मामले का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पटना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसके खाते में ठगी की मोटी रकम ट्रांसफर हुई थी। वादी संजय कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात कॉलर ने उन्हें शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 2 जून से 21 जून तक करीब 46 लाख 49 हजार 700 रुपये की ठगी कर ली।

मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष अविनाश कश्यप के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई। जांच के दौरान पता चला कि ठगी की रकम में से 7 लाख रुपये संदीप कुमार,पिता- टुनटुन लाल रजक, निवासी- बंदर बगीचा, डाक बंगला रोड, पटना के खाते में ट्रांसफर हुए थे। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से पासबुक, चेकबुक, आधार कार्ड, नकली एफिडेविट, अंक प्रमाणपत्र, जाली मुहर और अंगूठे का निशान लगे दस्तावेज बरामद किए। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी के बैंक खाते से जुड़े चार अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी के केस दर्ज हैं। उक्त मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here