सनातन और आधुनिक शिक्षा के लिए श्रेष्ठ श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम: राजकुमार 

0
53

बच्चों को सिर्फ नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा की राह दिखाता है यह गुरुकुलम                                          बक्सर खबर। विश्वामित्र सेना के संरक्षण में संचालित श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम आज सनातन परंपरा और आधुनिक शिक्षा का अद्भुत संगम बनकर उभर रहा है। यहां शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी दिलाना नहीं, बल्कि ऐसे आदर्श नागरिक तैयार करना है, जो धर्म, संस्कृति और राष्ट्र गौरव की रक्षा करें। गुरुकुल का वातावरण अत्यंत प्रेरणादायी है। सुबह के समय जब बच्चे वेद मंत्रों और श्लोकों का उच्चारण करते हैं तो पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से गूंज उठता है। यह दृश्य मानो प्राचीन ऋषि-मुनियों की तपोभूमि का स्मरण करा देता है।

यहां बच्चों को संस्कृत, वेद, उपनिषद और धर्मशास्त्र की शिक्षा दी जाती है। साथ ही आधुनिक युग की जरूरतों के मुताबिक विज्ञान, गणित, अंग्रेजी और कंप्यूटर भी पढ़ाए जाते हैं। इस संतुलित शिक्षा से बच्चे न केवल संस्कारवान बनते हैं, बल्कि आधुनिक प्रतिस्पर्धा के भी योग्य होते हैं। इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि श्रीधराचार्य वेद गुरुकुलम केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का जीवंत केंद्र है। यहां शिक्षा बच्चों को सिर्फ नौकरी का अभ्यर्थी नहीं बनाती, बल्कि जीवन का साधक और राष्ट्र का सेवक बनाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here