भाजपा ने राजद के खिलाफ दिया आक्रोशपूर्ण धरना

0
269

———राजद नेताओं पर लगाया बाबा साहेब के अपमान का गंभीर आरोप, सार्वजनिक रूप से माफी की मांग                                                                    बक्सर खबर। भारतीय संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के कथित अपमान को लेकर भाजपा ने राजद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रविवार को स्टेशन रोड स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा के समीप भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई ने आक्रोशपूर्ण एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन की अध्यक्षता और महामंत्री धनंजय त्रिगुण के संचालन में आयोजित धरने में वक्ताओं ने राजद नेताओं के बयानों को शर्मनाक और दलित विरोधी करार दिया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद की सोच में बाबा साहेब का सम्मान नहीं है। यह पार्टी सिर्फ अपने परिवार की राजनीति करती है और दूसरों को कभी सम्मान नहीं देती। जिन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आगे बढ़ने का हक दिलाया, उन्हें नीचा दिखाना राजद की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के अपमान के लिए राजद को जनता के बीच आकर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

धरना सभा को संबोधित करते भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन

अन्य वक्ताओं में प्रदीप दुबे, राजेश सिन्हा, शेषनाथ पाठक, सौरभ तिवारी, जयप्रकाश राय, अमरेन्द्र पांडेय, शिवजी खेमका, अजय राय, रानी चौबे, इंदु देवी, शीला त्रिवेदी, अनिल राणा, रामाश्रय राम, हिरामन पासवान और पुनीत सिंह ने भी राजद की आलोचना करते हुए माफी की मांग की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जिला महामंत्री विनोद राय ने किया। धरना स्थल पर निर्भय राय, लक्ष्मण शर्मा, धनंजय राय, संध्या पांडेय, रुक्मिणी तिवारी, विजय मिश्र, सोनू राय, मनोज पांडेय, श्रीमन नारायण तिवारी, संत सिंह, सतीश दुबे, नंद जी सिंह, दीपक पांडेय, रमेश गुप्ता, रमेश वर्मा और जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here