अखिलेश सिंह ने चिराग पासवान को लिखा पत्र

0
1560

भावुक चिट्ठी से मची सियासी हलचल, जिलाध्यक्ष पद छोड़ने की जताई इच्छा                                          बक्सर खबर। लोजपा (रामविलास) के कद्दावर नेता और बक्सर जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को पत्र लिखकर जिलाध्यक्ष पद से खुद को पदमुक्त करने की भावुक अपील की है। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, संगठन प्रभारी बिहार, और प्रदेश अध्यक्ष को संबोधित करते हुए कहा कि वे अब एक साधारण कार्यकर्ता की भूमिका में रहकर पार्टी की सेवा करना चाहते हैं।

अपने पत्र में अखिलेश कुमार सिंह ने लिखा है कि वे बीते 25 वर्षों से पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। उन्होंने छात्र जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश महासचिव और दो बार जिलाध्यक्ष तक की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने कहा, “पार्टी ने मुझे बहुत कुछ दिया, और मैंने भी पार्टी को तन, मन, धन से सींचा है।” पत्र में उन्होंने यह भी लिखा, “मेरा जीवन लोजपा के लिए बना है। मैं अब किसी पद का बोझ नहीं चाहता। जिलाध्यक्ष पद से पदमुक्त होकर एक आम कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के लिए और भी अधिक सक्रिय रहूंगा।” अखिलेश कुमार सिंह की इस चिट्ठी के बाद बक्सर की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here