डीएम का आदेश : गर्मी के कारण साढ़े ग्यारह बजे तक खुलेंगे विद्यालय

0
1181

-14 से 20 मई तक प्रभावी होगा नया आदेश, आंगनबाड़ी पर भी होगा प्रभावी
बक्सर खबर। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण विद्यालयों के संचालन समय में तब्दीली की गई है। अब सभी सरकारी व निजी विद्यालय सुबह साढ़े छह से 11:30 तक चलेंगे। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल ने इसका आदेश जारी किया। जिसमें कहा गया है कि यह आदेश 14 से 20 मई तक प्रभावी होगा।

इसके दायरे में सरकारी व निजी विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी पर भी लागू होंगे। अर्थात शैक्षणिक कार्य 11:30 बजे समाप्त हो जाएगा। हालांकि शिक्षा विभाग को इस बार जिलाधिकारी ने कोई मौका नहीं दिया। प्रतिकूल मौसम के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को देखते हुए समय 11:30 निर्धारित किया गया है। इसका लाभ संभवतः सभी को मिलेगा।  अगर मौसम ऐसे ही तल्ख रहा तो आदेश में आगे विस्तार भी संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here