-जिलाधिकारी ने कहा मौसम का आकलन कर लिया जाएगा निर्णय
बक्सर खबर। ठंड का प्रभाव जिले में बदस्तुर जारी है। इसमें कुछ कमी नहीं हुई है। हालांकि आज गुरुवार को दोपहर के वक्त धूप निकली थी। इस वजह से जिला प्रशासन उधेड़बून में पड़ गया है। क्या किया जाए, विद्यालय खोले जाए अथवा बंद रखे जाएं। सोशल मीडिया पर इस तरह के अनेक सवाल हम तक आए। लोगों की जिज्ञासा शांत करने के लिए बक्सर खबर ने जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल से बात की।
उन्होंने फिलहाल नौ के आदेश को विस्तार नहीं दिया गया है। आगे जो स्थिति होगी। उसके अनुरुप निर्णय लिया जाएगा। अर्थात शुक्रवार को विद्यालय खुलेंगे। ऐसे में किसी तरह की उलझन नहीं होनी चाहिए। जिलाधिकारी कार्यालय ने तीन दिन पहले जो आदेश जारी किया था। उसमें नौ जनवरी तक आंगनबाड़ी व एक से लेकर आठवीं तक की कक्षाओं को स्थगित करने का आदेश दिया गया था। यह आदेश सरकारी व निजी विद्यालयों पर लागू था। लेकिन, अब उसपर विराम लग गया है।



































































































