-कहा हमारे अध्यक्ष को किया गया गिरफ्तार
बक्सर खबर। भीम आर्मी के सदस्यों ने शनिवार की सुबह सदर डीएसपी के आवास का घेराव किया। उनका कहना था कि हमारे जिलाध्यक्ष बबलु आजाद को पुलिस ने रात के वक्त गिरफ्तार कर लिया है। हम लोगों ने एसपी से संपर्क किया, नगर थाने से बात की। लेकिन, किसी ने उनके बारे में कुछ नहीं बताया। इसके विरोध में महिला और पुरुष की टोली सुबह ही सुबह किला मैदान के सामने स्थित डीएसपी आवास पर आ धमकी।
पूछने पर संगठन के उपाध्यक्ष सुरेश आजाद ने बताया कि वे शहर के नयाबाजार इलाके के रहने वाले हैं। उनके खिलाफ किसी तरह की कोई शिकायत नहीं है। न ही वे अपराधी हैं। बावजूद इसके रात दो बजे पुलिस ने उनके घर पर रेड की और उन्हें उठा ले गई। जब हम लोगों ने डीएसपी कार्यालय का घेराव किया तो पता चला उन्हें सिमरी थाने में रखा गया है। ऐसा किस आधार पर हुआ है। हम उसके बारे में पता लगा रहे हैं। हम पुलिस के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराएंगे।



































































































