-वायरल हुआ वीडियो तो पुलिस ने लिया संज्ञान
बक्सर खबर। जुआ खेलने के लिए रुपये नहीं देने पर गांव के ही तीन युवकों ने मिलकर एक युवक को जमकर पीटा। पिटाई करने के बाद उसके पॉकेट से 2000 रूपए भी छीन लिए। घायल युवक को इतनी चोटें आई की उसे अस्पताल में दाखिल करना पड़ा। हालांकि घटना दो दिन पहले की है। लेकिन, घायल युवक को शुक्रवार के दिन सदर अस्पताल में दाखिल कराया गया था। फिलहाल उसे अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। मामला सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के बाली गांव का है।
पीड़ित भुअर राम की पत्नी रीता देवी ने बताया है कि गांव के हैं दरोगा पासवान, लोरिक पासवान एवं पगल पासवान भुअर से जुआ खेलने के लिए पैसे की मांग कर रहे थे। लेकिन जब उसने पैसे नहीं दिए तो तीनों ने बेरहमी से उसकी पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई में उसके हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने में तीनों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करवाया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गए हैं। सोनवर्षा ओपी प्रभारी ज्ञान प्रकाश सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है। जबकि इस घटना के बाद से गांव में गुटीय तनाव व्याप्त है।






























































































