-नवमी के मौके पर देवी स्वरुप बच्चियों का हुआ पूजन
बक्सर खबर। चैत्र शुल्क पक्ष्ज्ञ की नवमी तिथि को भगवान राम व उनके भाईयों का जन्म हुआ था। आदर्श पुरुष भगवान राम का जन्मोत्सव लोगों को प्रेरणा देता है। आप अपने जीवन में हमेशा आदर्श का पालन करें। उनके जन्मोत्सव पर चौसा प्रखंड के सरेंजा गांव में ग्रामीणों ने शानदार शोभा यात्रा निकाली।

जिसमें वाहन पर झांकियां भी निकाली गई। इस दौरान नवरात्र की नवमी तिथि होने के कारण एक झांकी देवी रुप में कन्याओं की थी। जिसका स्थानीय लोगों ने पूजन किया। बक्सर खबर को यह जानकारी इस गांव के रहने वाले आयोजन समिति के सदस्य कुंदन वर्मा, संजय यादव व बबलू राजा आदि ने दी।




































































































