-वीरगति प्राप्त करने वाले भारतीय जवानों को किया नमन
बक्सर खबर। शहीद स्मारक पर पहुंचे पूर्व फौजियों ने वीरगति प्राप्त करने वाले सीडीएस जनरल रावत, उनकी पत्नी व देश के अन्य 11 वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कमलदह सरोवर में बने शहीद पार्क में एकत्र हुए लोगों ने कहा देश का सिपाही वतन के काम आ जाए। हम उसे भारत मां का सच्च सपुत मानते हैं।
सेवानिवृत सैनिक संघ के पदाधिकारी विद्यासागर चौबे ने कहा कि यह हादसा कलेजे में गोली लगने जैसा है। लेकिन, गोली खाकर भी भारतीय जवान डटा रहता है। जनरल तो इसकी मिसाल थे। इस दौरान गिट्टू तिवारी, हिमांशु समेत अनेक लोग श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। सभी लोगों ने कैडल जलाकर उन्हें याद किया।



































































































