-पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय की हैं पुत्रवधू
बक्सर खबर। राजपुर प्रखंड के बारुपुर पंचायत मुखिया का परिणाम सामने आ गया है। यहां से पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय की पुत्रवधू लिलावती देवी पति मिंटू उपाध्याय को 1088 मत मिले। उन्होंने अपने नजदिकी उम्मीदवार पूजा देवी को 242 मत से पराजित किया है। वहीं तीसरे नंबर पर आरती देवी का रहा।
जिनको 546 मत मिले हैं। वहीं पूर्व मुखिया दीपक देवी को प्रथम तीन में स्थान नहीं मिला है। हालांकि दीपक देवी की जगह सोनी देवी इस बार मैदान में थी। पंचायत से एक और परिणाम सामने आया है। भरखरा गांव के निवर्तमान बीडीसी सदस्य अलिशेर साह पुनः निर्वाचित हुए हैं। हालांकि अभी किसी भी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र जारी नहीं हुए हैं। मतगणना की प्रक्रिया जारी है।






























































































