बक्सर खबर (वोकल फार लोकल )। बक्सर के लोग खाने-पीने के शौकीन हैं। तभी तो यहां रोज कुछ न कुछ नया देखने को मिल जाता है। शहर के स्टेशन रोड में कमलदह सरोवर के ठीक सामने नया रेस्टोरेंट खुला है। इसके संचालकों ने नाम दिया है क्रिस्टल, जो अपने-आप में कुछ अलग है। कोविड के वर्तमान दौर में रेस्टोरेंट लगाना किसी चुनौती से कम नहीं। बावजूद इसके जोखिम उठाने वालों ने ऐसा क्या खास किया है। जो ग्राहकों की पसंद बनेगा। इस जानने के लिए हमारी टीम वहां उद्घाटन के दिन पहुंची। 19 जुलाई को इसका शुभारंभ कृष्णानंद सिंह उर्फ छोटे सिंह ने किया। संचालकों से हमने जानना चाहा। ग्राहकों के लिए आपके पास क्या खास है?

मार्डन लुक, देसी स्वाद
बक्सर खबर। संचालक निशांत व प्रशांत सिन्हा ने बताया हमने इसे गार्डन लुक दिया है। आप एक छत के नीचे पार्क, केबिन और छत पर बैठकर व्यंजन का लुफ्त उठाने का आनंद प्राप्त कर सकते हैं। बच्चों के लिए झूला लगाया गया है। लोगों को सुखद अनुभव हो। इसके लिए आकर्षक सजावजट की गई है। सबसे बड़ी बात है। हमने वह सभी आइटम भोजन में रखे हैं। जो लोगों की पसंद के होते हैं। वह भी देसी टेस्ट के साथ। उनकी बातें सुन हमने सवाल किया? क्या है आपके पास खास।

क्या है खाने में खास
बक्सर खबर। सिन्हा ब्रदर बताते हैं हमने लोगों की पंसद को ध्यान में रखते हुए कोलकत्ता के बावर्ची बुलाएं हैं। जो पिज्जा, बर्गर, सैंडविच, कोल्ड कॉफी, पनीर के सभी आइटम बनाते हैं। इसके अलावा गैर शाकाहारी लोगों के लिए बिरयानी, मटन आदि की सुविधा भी है। कुल मिलाकर नया रेस्टोरेंट शहर में अपनी पहचान बनाने के लिए नए तड़के के साथ खड़ा है।
वोकल फॉर लोकल : बक्सर खबर का साप्ताहिक कालम है। जो प्रत्येक बुधवार को प्रकाशित होता है। इसमें हम वैसे लोगों को शामिल करते हैं। जो कुछ नया कर रहे हैं। वे स्थानीय हों और कुछ अपना रोजगार खड़ा कर रहे हों। अपने शहर के लोगों को मदद पहुंचाने का यह हमारा छोटा सा प्रयास है।


































































































