-हालत गंभीर, वाराणसी रेफर
बक्सर खबर। नया बाजार मठिया मोड के समीप मंगलवार की दोपहर गोली चली। अपराधियों ने बाइक से जा रहे विश्वजीत कुमार (25) पुत्र इन्द्रदेव सिंह को गोली मार दी। उसे छाती के नीचे और कमर के पास दो गोलियां लगी हैं। उसे सदर अस्पताल से तुरंत ही वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। घटना सवा दो बजे के लगभग हुई। सूचना मिलते ही मौके पर डीएसपी गोरख राम व एसपी नीरज कुमार सिंह पहुंचे। लेकिन, वहां कोई ऐसा नहीं मिला। जो इस घटना के बारे में बताता।
सूत्रों की माने तो घटना के समय यह युवक मठिया मोड से सदर अस्पताल की तरफ जा रहा था। जैसे ही मलहचकिया से आगे बढ़ा। पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोली मार दी। सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक है। पाठकों को बता दें। पिछले दस वर्षों से लगातार मठिया मोड के पास गोली चल रही है। अदावत के कारण आठ लोगों की हत्या पहले हो चुकी है।

































































































