सरेंजा की घटना में दर्ज होगी तीसरी प्राथमिकी

0
1063

बक्सर खबर। राजपुर थाना के सरेंजा गांव में सोमवार को मारपीट की घटना हुई। पंचायत के मुखिया रमेश राय उर्फ पिंटू राय ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है। वहीं दूसरे पक्ष के घायल गुड्डू राय द्वारा अभी तक शिकायत दर्ज कराए जाने की सूचना नहीं है।

आज मंगलवार को जब थानाध्यक्ष रंजीत सिन्हा से पूछा गया तो उन्होंने कहा। घायल उपचार के लिए बाहर गए हैं। आने के बाद इसकी जानकारी मिलेगी। वहीं तीसरी प्राथमिकी दर्ज होने की बात स्वयं एसपी नीरज कुमार सिंह ने कही है। उन्होंने मीडिया को बताया। जिन लोगों ने वहां सड़क जाम किया था। उनके खिलाफ प्राथमिकी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here