मुगलसराय सवारी गाड़ी को अभी नहीं मिली अनुमति
बक्सर खबर। पटना और बक्सर के बीच सवारी गाड़ी आज से चलने लगी है। गुरुवार की सुबह यह 4: 55 में रवाना हुई। इसके पटना पहुंचने का समय 8:55 है। शाम में इसकी वापसी साढ़े छह बजे पटना से बक्सर के लिए होगी। यहां पहुंचने का उसका समय रात 11: 45 का है।
वैसे दानापुर रेल मंडल ने बक्सर-मुगलसराय के बीच भी एक जोड़ी ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा भा। लेकिन, फिलहाल उसे अनुमति नहीं मिली है। कुछ और एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं। जिसमें रिजर्वेशन कर यात्री सफर कर सकते हैं। फिलहाल इसमें श्रमजीवी, हिमगिरी जैसे प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं।


































































































