ट्रेन की चपेट में आए पति-पत्नी , महिला की दर्दनाक मौत

0
4738

बक्सर खबर। चौसा स्टेशन पर बुधवार की सुबह ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ दंपत्ति घायल हो गए। मौके पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों कि मानें तो महिला दो नम्बर प्लेटफार्म पर पैसेंजर ट्रेन पर चढ़ रही थी। उसी दौरान वह प्लेटफार्म और गाड़ी के बीच गिर गई। अधेड़ व्यक्ति उसे बचाने के लिए दौड़ा।

जिसमें  वह भी गिर गया। पुरूष का एक पैर कट गया। घायल को आनन-फानन में मौजूद लोगों को बक्सर सदर अस्पताल पहुंचाया। सूत्रों ने बताया मृतक महिला का नाम तेतरी देवी ( 70),  घायल अवधेश वर्मा( 65) वर्ष, दोनों लखनऊ के रहने वाले हैं। शादी समारोह में शामिल होने चंदौली आए थे। वहां से किसी रिश्तेदार से मिलने चौसा के हकिमपुर गांव आए थे। आज वापसी के दौरान डीएमयू सवारी गाड़ी से बक्सर जाने के लिए सवार हो रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई। अवधेश की हालत भी चिंताजनक है उसके साथ कुछ नहीं हो सकता है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here