‌‌‌प्रशासन ने जारी की खतरनाक घाटों की सूची, बरतें सावधानी

0
1186

बक्सर खबर। प्रशासन ने जिले के खतरनाक घाटों की सूची जारी की है। जहां छठ व्रत के दौरान श्रद्धालुओं को जाते समय सावधानी बरतनी होगी। आपके समझ वह सूची उपलब्ध है। उसे आप पढ़ सकते हैं। हम इसका उल्लेख यहां कर रहे हैं। अगर आप घाट तक जाने वाले हैं तो इस सूची पर गौर फरमाएं और वहां जाने के दौरान सजग रहें।

वैसे लोग जो गंगा तटों अथवा तालाब किनारे छठ करते हैं। उनके परिवार के सदस्य पहले वहां का मुआयना कर चुके होते हैं। ऐसे में जरुरी है, वे भी परिवार के सदस्यों को सलाह दें। साथ ही गंगा घाटों पर प्रशासन द्वारा बनाए गए चेतावनी बैरियर को पार नहीं करे। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने पूछने पर कहा। गंगा में बाढ़ आई थी। जगह-जगह कटाव हुआ। इस लिए सावधानी बहुत जरुरी है। बच्चों और बुजुर्गों को पानी में न ले जाए। प्रशासन ने जहां बैरियर लगाया है। उसको पार न करें। सबकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटाखे न चलाएं। साथ ही पर्यावरण व मां गंगा की स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए गंदगी न फैलाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here