बक्सर खबर। मझरियां गांव के युवक उमेश प्रसाद को अपराधियों ने गोली मार घायल कर दिया है। घटना शुक्रवार शाम सात बजे के लगभग की है। युवक डुमरांव से बक्सर की तरफ लौट रहा था। तभी प्रतापसागर से कुछ आगे निकलने पर तीन बाइक सवार अपराधियों ने उसे रोकने का प्रयास किया। उनकी नियत भांप वे भागे।
लेकिन अपराधियों की चलाई गोली से वे घायल हो गिर पड़े। उन्हें तत्काल लोगों ने उपचार के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। गोली हाथ में लगी है। इस लिए वे खतरे से बाहर हैं। पीड़ित के बताए अनुसार घटना डुमरांव अनुमंडल के नया भोजपुर ओपी की है। पुलिस जांच में जुटी है। आप स्वयं भी सून सकते हैं। घायल का बयान।



































































































