बक्सर खबर। ईटाढी रोड में शनिवार को कुछ लोग कार में बियर पी रहे थे। यह तस्वीर किसी ने वायरल कर दी। कुछ लोगों ने मीडिया को भेजी और वहां से पुलिस प्रशासन को। तस्वीर में यह स्पष्ट नजर आ रहा है कि कुछ लोग कार में बैठकर बियर पी रहे हैं। पुलिस तस्वीर देखते ही उछल पड़ी।

ऐसे करनेलों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान चल रहा है। सूत्रों की मानें तो तस्वीर में दिखने वाले लोग चावल संवेदक एवं उनके साथ काम करने वाले लोग हैं। सदर डीएसपी सतीश कुमार ने कहा इन लोगों की पहचान की जा रही है। हालांकि तस्वीर देखकर कोई नहीं कह सकता कि इसे कहां लिया गया है। क्योंकि बीयर पीना बिहार में अपराध है किसी दूसरे राज्य में नहीं।































































































