बक्सर खबर। दो बाइकों की हुई सीधी टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। दुर्घटना आज सोमवार शाम 6:30 बजे लगभग की है। चौसा कोचस मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र की कुसूरूपा छलका के समीप यह वाकया हुआ। मृत युवक का शव मौके पर पड़ा है।
उसके पास से मिले आधार कार्ड से ज्ञात हुआ कि उसका नाम मुकेश कुमार सिंह है। वह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कनकनरायनपुर गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों के अनुसार टीवीएस बाइक से राजपुर की तरफ जा रहा था। पुलिस को सूचना दी गई है। लेकिन वह समय से घटनास्थल पर नहीं पहुंची है। अन्य दो घायलों को यात्रियों की मदद से नजदीक के अस्पताल भेजा गया है।

































































































