‌‌‌बक्सर के युवक की पटना में गोलीमार हत्या

0
8359

बक्सर खबर। पटना के बिस्कोमान कालोनी में रविवार की रात अपराधियों ने गोलीमार युवक की हत्या कर दी। सूचना के अनुसार जिसकी हत्या हुई वह ट्रक चालक था। संभवत: वह गाड़ी में सो रहा था। उसी वक्त किसी ने गोली मार है। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले पहचान में जुट गई। जांच के दौरान पता चला कि उसका नाम तौहीद मीर (35) है। जो बक्सर जिला के धनसोई थाना अंतर्गत बन्नी गांव निवासी अल्लीशाह का पुत्र है।

उनके गांव में संपर्क करने पर पता चला कि वह गुजरात के गुलशन ट्रांसपोर्ट की गाड़ी चलाता था। एक दिन पहले ही वह पटना आया था। रात के गाड़ी खड़ी कर विश्राम कर रहा था। इस दौरान किसी ने उसके सीने में गोली मार दी। पुलिस के अनुसार उसे सीने में गोली लगी है। वहीं दूसरी तरफ गांव वालों के अनुसार तौहीद शादी-शुदा था। उसके तीन पुत्र हैं। वहं स्वयं पाच भाइयों में दुसरे नंबर पर था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here