बक्सर खबर। मुफस्सिल थाना के कमरपुर गांव में शुक्रवार को अजीब अनहोनी हुई। लालन प्रजापति के घर में लोहे का दरवाजा लगाया जा रहा था। मिस्त्री दरवाजे को सिमेंट से जाम किया जा रहा था। गांव के चार-पांच लोग दरवाजे को दोनों ओर से पकड़ कर खड़े थे। काम पूरा हो चला था। सभी लोग चले गए। लेकिन, दो युवक उसे पकड़ कर खड़े थे। गृह स्वामी के पुत्र नीरंजन और पड़ोस का युवक बौबी कुशवाहा।
बौबी ने पैर में चप्पल नहीं पहन रखी थी। दरवाजे के पास ही बिजली का मीटर लगा था। उसका तार दरवाजे के संपर्क में आ गया। लोहे के गेट में करंट दौड़ गया। दोनों युवक उसकी चपेट में आ गए। चप्पल नहीं पहनने के कारण बौबी बिजली ने तगड़ा झटका दिया। जिसके कारण वहीं उसकी मौत हो गई। नीरंजन घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल वह सुरक्षित है। लेकिन, बौबी के जाने का गम उसके परिवार को सता रहा है।


































































































