बक्सर खबर। खेत से लौट रहे किसान की हत्या दो युवकों ने कर दी। घटना आज मंगलवार शाम छह बजे की है। सिकरौल थाना के गोपपुर निवासी बीरबल कुशवाहा (45) पुत्र राधाकृष्ण कुशवाहा बधार की तरफ से घर लौट रहे थे। अभी गांव से कुछ दूर ही थे। तभी दो बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचे। उन लोगों ने हेलमेट पहन रखा था। पास आते ही उनके सर में दो गोली मार दी। गोली लगते ही बीरबल ढ़ेर हो गए। हत्यारे वहां से निकल भागे। उस वक्त शाम के छह बज रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार फील्ड के तरफ से आवाज आई तो उधर गांव के लोग लपके। लेकिन, अपराधी भागने में सफल रहे। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना सिकरौल थाने को दी। मौके पर टीम पहुंची है लेकिन, हत्या के कारणों के बारे मेंं कुछ नहीं बता पा रही। क्योंकि घटना महज कुछ देर पहले की है। वहीं घटना के सूचना देने वाले ग्रामीण भी यह नहीं बता पाए कि हत्या की क्या वजह है।






























































































