बक्सर का युवक कर रहा है अटल जी का श्राद्ध

0
2721

बक्सर खबर। रिश्ते सिर्फ खून के नहीं होते। वह निष्ठा और समर्पण से भी बन जाते हैं। शहर के गोलाबाजार में रहने वाले युवक मंटू सिंह का रिश्ता भी कुछ ऐसा है। वे स्वयं को अटल जी का मानस पुत्र मानते हैं। उनके अनुसार वे स्वयं सेवक हैं और अटल जी भी प्रचारक थे। इस तरह उन दोनों का रिश्ता बहुत पुराना है। उनका कोई पुत्र नहीं था। इस लिए उनका श्राद्धकर्म मंटू यहां बक्सर में मना रहे हैं। हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार उन्होंने अपना मुंडन संस्कार करा लिया है और सन्यासी जैसा वस्त्र धारण कर श्राद्ध का विधान कर रहे हैं।

29 तारीख को सति घाट पर ब्रह्मभोज का आयोजन रखा गया है। लगभग पांच सौ लोगों की सूची बनी है। सभी को किसी न किसी माध्यम से सूचना भेजी जा रही है। मंटू गोला घाट के निवासी स्व. ओम प्रकाश सिंह के पुत्र हैं। फिलहाल वे प्रिंटिंग प्रेस चला कर अपना जीवन बसर कर रहे हैं। उनके द्वारा अटल जी का अंतिम संस्कार विधि करने पर काफी खर्च आ रहा है। कुछ लोग इसका मजाक भी उड़ा रहे हैं। इक्का-दुक्का ऐसे भी हैं जो व्यंग कर रहे हैं। यह सबकुछ जानने-सुनने के बाद भी मंटू अपने निश्चय के प्रति अटल हैं। इसको लेकर इन दिनों वे काफी चर्चा में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here