बक्सर खबर। जिम संचालक तौकीर शाह पर 14 जुलाई की शाम नया बाजार में हमला हुआ था। पुलिस को तौकीर ने जो बयान दिया है। उसके अनुसार हमले की वजह अजीत राय के साथ हुआ विवाद है। कुछ युवक उसे जिम पर मारपीट करने आए थे। उसने उन सभी को वहां से हटने पर मजबूर कर दिया। शाम में जब वह जिम के बाहर बैठा था तभी तीन बाइक आठ लोग आए।
उनमें से साजिद अंसारी, कल्लु अंसारी, रीपु शाह व सूरज माली को वह पहचानता है। उन सभी ने गोली चलाना शुरू कर दिया। पहली गोली जबड़े में लगी। इसके बाद वह भाग निकला। पुलिस ने उनमें से एक नामजद साजिद अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य अभियुक्त फरार है। पुलिस के अनुसार साजिद नया बाजार का रहने वाला है। सोमवार को उसे भी एसपी ने मीडिया के सामने प्रस्तुत किया।





























































































