बक्सर खबर। बक्सर पत्रकार संघ के महासचिव व हिन्दुस्तान समाचार पत्र के फोटो जर्नलिस्ट मुस्ताक हुसैन बंटी के अब्बा अफजाल हुसैन का गुरुवार को इंतकाल हो गया। पचासी वर्ष की उम्र पार कर चुके हुसैन उर्फ आफताब मास्टर बड़े ही सज्जन व्यक्ति थे। उनके गुजर जाने की खबर जिसने भी सुनी। वह उनके घर पहुंचा और उपर वाले से उनके परिवार की सलामती व उनके लिए जन्नत नसीब करने की दुआ मांगी।
वहीं पत्रकार साथियों ने भी मित्र को सांत्वना दी। उनके अब्बा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। रमजान के पाक महीने में उनके जाने की चर्चा सबकी जबान पर थी। परिवार के सदस्यों ने बताया शुक्रवार को उन्हें मिट्टी दी जाएगी। शहर के दूधिया कब्रिस्तान में दोपहर डेढ़ बजे के लगभग उनका जनाजा पहुंचेगा। परिवार के कुछ सदस्यों के बाहर होने की वजह से आज गुरुवार को उनका जनाजा नहीं निकला। मास्टर के कुल सात बच्चों के पिता थे। जिनमें से पत्रकार बंटी एक हैं।


































































































