बक्सर खबर: संत सिरोमणी परम पूज्य श्रीमन्नारायण दास भक्तमाली (मामाजी) महाराज की दशवीं पुण्य तिथि 03 फरवरी को मनायी जाएगी। इस मौके पर आयोजित प्रिया-प्रियतम मिलन महोत्सव शुक्रवार से प्रारंभ हो गया। आज माघ शुक्ल नवमी से प्रारंभ हुआ कार्यक्रम फाल्गुन कृष्ण तृतीया 03 फरवरी दिन शनिवार को मामाजी महाराज की पावन निर्वाण तिथि को सविधि पादुका पूजन के साथ सम्पन्न होगा।
प्रारंभ हुई भागवत् की कथा –
बक्सर : अयोध्या अवधधाम से पधारे श्रीमद् बाल्मीकिय रामायण एवं श्रीमद् भागवत् कथा के मर्मज्ञ कथा – प्रवक्ता ज० गु० रा० रत्नेश जी महाराज के श्रीमुख द्वारा भागवत कथा शुक्रवार से प्रारंभ हो गई। इसके आलावा आश्रम परिसर में अनेकानेक विविध धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरन्तर नौ दिनों तक चलता रहेगा।

2 फरवरी को शहर में निकलेगी शोभा यात्रा –
बक्सर : मामाजी महाराज की याद में 02 फरवरी को नगर में शोभा यात्रा निकलेगी। इसका समय प्रातः आठ बजे रखा गया है। 03 फरवरी 2018 दिन शनिवार को प्रातः मामाजी महाराज की चरण पादुका पूजन एवं श्रद्धासुमन समर्पण के उपरांत समिष्टि भंडारा का भव्य आयोजन किया जायेगा। इसकी जानकारी आश्रम के महंत राजाराम शरण दास जी ने दी।


































































































